main news
आजादी के बाद सबसे कम समय में अंतरिक्ष में मानव अभियान वाले दूसरे गणतंत्र होंगे हम – लालकिले से बोले प्रधानमंत्री
72वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 से पहले किसी भारतीय को अंतरिक्ष में भेजने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने या उससे पहले हम यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे। अब तक रूस, चीन और अमेरिका के नाम ही यह उपलब्धि है। रूस ने आजादी के महज चार दशकों में इस उपलब्धि को पा लिया जबकि अमेरिका को सबसे ज्यादा 18 दशक लगे। चीन नौ दशक में मानव अभियान भेज पाया। इस लिहाज से भारत के सात दशक देश की कामयाबी की कहानी बयां करते हैं।