एनसीआरदिल्लीभारत

हमेशा के लिए खामोश हो गया ‘दिल्ली का रावण’

ravan-519498220b063_lअखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष और दिल्ली की रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले सत्यपाल सिंह की आवाज बुधवार को हमेशा के लिए खामोश हो गई।

भटपुरा गांव निवासी चौधरी सत्यपाल सिंह (67) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उन्हें अचानक खून की उल्टियां हुई। इसके बाद उन्हें कासमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलवार को उन्हें मेरठ ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके शव को भटपुरा गांव लाया गया। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वह बीते दस सालों से दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली श्रीराम लीला में लंकाधिपति रावण का अभिनय करते थे।

उनकी अभिनय कला को देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी सम्मानित कर चुके हैं।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button