main newsक्रिकेटखेल

शाहिद अफरीदी ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

नेपियर। पाकिस्तान के धमाकेदार बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने वनडे इतिहास में एक और आंकड़ा छू लिया है और इसी के साथ ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। शाहिद अफरीदी ने अपने वनडे करियर के 8 हजार रन पूरा कर लिया।

8 हजार रन पूरा करने के साथ ही शाहिद अफदीदी ने वीरेंद्र सहवाग का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अफरीदी ने 8000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में स्ट्राइक रेट के मामले में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। अफरीदी ने 395 वनडे मैचों में 116.86 के स्ट्राइक रेट से 8019 रन बनाए हैं।

इससे पहले सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वीरेंद्र सहवाग के नाम था। सहवाग ने 104.33 के स्ट्राइक रेट से वनडे क्रिकेट में 8273 बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में यही दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

यूएई के खिलाफ 2 रन बनाने के साथ ही अफरीदी ने वनडे में अपने 8 हजार रन पूरे कर लिए। पाकिस्तान के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अमजद जावेद की गेंद पर छक्का जड़कर यह गौरव हासिल किया। हालांकि, वनडे इतिहास में इस मंजिल (8000 रन) तक पहुंचने वालों में अफरीदी का औसत सबसे कम है।

अफरीदी के खाते में अब 23.52 की औसत से 8019 रन हो गए हैं। अफरीदी का औसत भले ही सबसे कम हो, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट (116) निश्चित रूप से सबसे ज्यादा है। यूएई के खिलाफ अफरीदी ने 7 गेंदों में 1 चौके और दो छक्के की मदद से 21 रनों की नाबाद पारी खेली।

अफरीदी दुनिया के 27वें और चौथे पाकिस्तानी खिलाड़ी हो गए हैं, जिनके नाम वनडे इतिहास में आठ हजार रन हैं। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड इंजमाम उल हक के नाम है। उन्होंने 11739 रन बनाए हैं। उनके बाद मोहम्मद यूसुफ (9720), सईद अनवर (8824) का नाम आता है। अफरीदी ने वर्ल्ड कप 2015 के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button