18+ newsलाइफस्टाइल

औरतों में ये सात चीजें पसंद आती है पुरूषों को

dating-51616c1d7da8b_lपुरूषों को महिलाओं में कुछ चीजें बेहद अच्छी लगती हैं तो कुछ चीजें बहुत ही खराब।

लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ महिलाओं का अलग व्यवहार उन्हें अन्य महिलाओं से अलग बनाता है। जिसे पुरूष खूब पसंद करते हैं।

आइए जानें, पुरूषों को कैसे व्यवहार वाली महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती हैं।

1चाइल्‍डिश बिहेव करने वाली महिलाएं
बहुत से पुरूषों को ऐसी महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती हैं जिनका व्यवहार बच्चों की तरह होता है।

दरअसल, चाइल्‍डिश बिहेव करने वाली महिलाएं हंसमुख, चंचल और टेंशन फ्री रहती हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि जिम्मेदारी के दौरान ऐसी महिलाएं गंभीर नहीं होती।

ऐसे में पुरूष इस तरह का व्यवहार करने वाली महिलाओं की ओर अधिक आकर्षित होते हैं।

2रहस्यमयी महिलाएं
आमतौर पर पुरूष उन महिलाओं की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं जिनके बारे में कोई भी राय नहीं दी जा सकती।

ऐसा नहीं कि ऐसी महिलाएं अविश्वसनीय होती हैं बल्कि ऐसी महिलाएं अपनी पर्सनेलिटी में रहस्यों को छिपाए रखती हैं जिनके व्यवहार के बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता।

दरअसल, पुरूष महिलाओं के सीक्रेट जानने के बेहद इच्छुक होते हैं। ऐसे में पुरूषों को मिस्टीरियस (रहस्यमयी) महिलाएं ज्यादा भाती है।

3सेक्स को एन्जॉय करने वाली
पुरूष उन महिलाओं की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं जो कि ना सिर्फ सेक्स को एन्जॉय करती हैं बल्कि सेक्‍स पर खुलकर बातचीत भी करती हैं।

दरअसल, सेक्स को एन्जॉय करने वाली महिलाएं सेक्स के दौरान नए प्रयोग करने से भी नहीं डरती। ऐसे में पुरूष इन महिलाओं के अधिक करीब जाने का प्रयास करते हैं।

4वर्जिन महिलाएं
पुरूष आमतौर पर ऐसी महिलाओं को अधिक प्राथमिकता देते हैं जो वर्जिन होती हैं।

हालां‌कि अब इस बात के मायने बदल गए हैं लेकिन फिर भी पुरूष यही चाहता है कि वो जिस महिला को चाहे उसके दिल में किसी और की यादें ना हो।

इतना ही नहीं, पुरूषों को सेक्स के दौरान महिलाओं को नई चीजों के बारे में बताने और उन्हें गाइड करने में सुकून मिलता है। इसीलिए पुरूष ऐसी महिलाएं चाहते हैं जिन्हें एक्सपीरिएंस ना हो।

5महिलाओं का आत्मविश्वास
पुरूष ऐसी महिलाओं की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं जो आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं।

दरअसल, पुरूष ऐसी महिलाओं के साथ ज्यादा सहज महसूस करते हैं जिनमें आत्मविश्वास अधिक होता है।

6डोमिनेटिंग महिलाएं
पुरूषों को ऐसी महिलाएं भी खूब भाती हैं जो डोमिनेटिंग होती है।

दरअसल, पुरूष चाहता है कि महिलाएं उन पर हुक्म चलाएं और उन्हें अपने लिए कुछ करने के लिए कहें। इस तरह के मोमेंट को पुरूष खूब एन्जॉय करते हैं।

7डेयरिंग महिलाएं
जो महिलाएं डेयरिंग होती है और किसी भी काम को करने से नहीं हिचकती, ऐसी महिलाएं पुरूषों को खूब भाती हैं।

दरअसल, पुरूष भीतर से कुछ फैसले लेने या फिर कुछ काम की पहल करने से हिचकते हैं ऐसे में वे डेयरिंग महिलाओं का साथ पसंद करते हैं।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button