उत्तराखंड में बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत की खबर

उत्तराखंड में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस दुर्घटना में 15 लोगों के मरने की खबर है। ये बस डागर से श्रीनगर आ रही थी।

हादसा सुबह करीब 9 बजे चौकी के पास हुआ।

बस यात्रियों से भरी हुई थी जिसमें से 15 यात्रियों की मौत की शुरुआती खबर मिल रही है। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और प्रशासन के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।

दुर्घटना की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।