main newsबॉलीवुड

दिल्ली रेप पर रोया बॉलीवुड, अमिताभ ने कहा मर्द होने पर आती है शर्म

amitabh_350_042512095519नई दिल्ली। दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रही एक लड़की को पुलिस अधिकारी द्वारा थप्पड़ मारे जाने की घटना पर एक तरफ जहां आधी आबादी हुंकार भर रही हैं वहीं पूरा देश बच्ची की सेहत के लिए दुआएं मांग रहा है। दिल्ली में डर व सितम के खिलाफ पुरूष हो चाहे महिलाएं सभी सड़क पर उतर रहे हैं। दुख के इस घड़ी में बॉलीवुड ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पेश है कुछ खास सितारों की प्रतिक्रियाएं :

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है- समझ में नहीं आता कि इस पर क्या प्रतिक्रिया करें। क्या हो रहा है हमारे देश में, हमारे समाज को क्या हो गया है? ऐसे दरिंदों को जनता के बीच छोड़ देना चाहिए और जनता उनके साथ न्याय करे। इस देश में मर्द होने पर शर्म आती है।

इस दर्दनाक घटना पर शबाना आजमी ने ट्विटर पर लिखा पांच साल की बच्ची के पेट से हेयरऑयल और मोमबत्ती का निकलना दर्शाता है कि उसके साथ कैसी हैवानियत बरती गई थी। उसके बाद पुलिस का परिवार वालों को पैसे देकर चुप कराना शर्मनाक है। मनोज बाजपेई ने लिखा शर्मनाक, बेहद शर्मनाक! ऐसा एक बार फिर दिल्ली में हुआ, आप उसकी क्रूरता को शब्दों में बयां भी कैसे कर सकते हैं?

शिल्पा शेट्टी ने लिखा कि पांच साल की बच्ची के साथ हुए रेप ने डराकर रख दिया है और दिल्ली पुलिस की इस हरकत पर शर्म आ रही है कि विरोध प्रदर्शन करने वाली लड़की को थप्पड़ मारा गया। देश में ये क्या हो रहा है?

बॉलीवुड गरजा

‘ऐसे दरिंदे जानवर कहलाने के लायक भी नहीं हैं। जानवर भी कुछ कायदे कानूनों का पालन करते हैं। इन अपराधियों को पहले सार्वजनिक रूप से शर्मिदा करने की जरूरत है। फिर उसे जनता के बीच छोड़ देना चाहिए ताकि वह उसके साथ न्याय कर सके।’ -अमिताभ बच्चन

————-

‘दिल्ली पुलिस अधिकारी का प्रदर्शनकारी लड़की को थप्पड़ मारना शर्मनाक है। यह हमारे देश में क्या हो रहा है? बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह समय जागने का है। ‘ -शिल्पा शेट्टी

—————-

‘पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार की खबर चौंकाने वाली थी। क्या नैतिकता विलुप्त हो गई है?’-करण जौहर,

—————-

‘दिल्ली पुलिस के खिलाफ गुस्सा और आक्रोश जायज है, लेकिन इस बात पर गहन विचार करने की जरूरत है कि क्यों हम नारी से नफरत करने वाले समाज में बदलते जा रहे हैं?’-शबाना आजमी,

—————

‘सरकार को ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मां होने के नाते मैं परिवार के सदस्यों का दर्द समझ सकती हूं।’-श्रीदेवी, अभिनेत्री

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button