main newsएनसीआरनोएडा

डेरा सच्चा सौदा का सफाई महाअभियान

नोएडा। नोएडा में शनिवार को डेरा सच्चा सौदा का सफाई महाअभियान चलेगा। अभियान का उद्घाटन संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के नजदीक शशि चौक से सुबह 8:30 बजे करेंगे। इसमें करीब दो लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। आम जन को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए डेरा सच्चा सौदा की ओर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान का 20वां चरण होगा।
डेरा के प्रवक्ता पवन इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा आम जन को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 अप्रैल को नोएडा में इसका आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 19 शहरों में साध-संगत ने सफाई महाअभियान चलाया।
सफाई महाअभियान को लेकर नोएडा को 4 जोन में बांटा गया है। महाअभियान में शिरकत करने के लिए साध-संगत शुक्रवार से ही अपने निजी वाहनों, बसों से नोएडा पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेवादार अपने साथ सफाई करने के लिए सामान अपने साथ लेकर आएंगे।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button