राजनीति

शिवसैनिकों की हत्या के आरोप में भाजपा विधायक गिरफ्तार

मुंबई, । दो शिवसैनिकों की हत्या के आरोप में अहमदनगर से भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। इसी मामले में कर्डिले के दामाद और राकांपा विधायक संग्राम जगताप को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। कर्डिले पर हत्या की साजिश रचने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तोड़फो़ड़ करवाने का आरोप है।

अहमदनगर जनपद में केडगांव स्थानीय निकाय उपचुनाव के परिणाम आने के बाद केडगांव शिवसेना प्रमुख संजय कोटकर और एक अन्य पार्टी कार्यकर्ता वसंत तुभे को शनिवार शाम धारदार हथियारों से हमला करके मार दिया गया था। संजय कोटकर यह चुनाव कांग्रेस के विशाल कोटकर से हार गए थे। इस हत्याकांड के कुछ देर बाद ही संदीप गुंजाल नामक युवक ने हत्या में इस्तेमाल हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। गुंजन ने पुलिस को बताया कि उसने व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण दोनों शिवसैनिकों की हत्या की। लेकिन संजय कोटकर के परिवार ने इस हत्याकांड में शिवाजी कर्डिले और संग्राम जगताप की साजिश की आशंका जाहिर की।

जगताप की गिरफ्तारी के बाद उसके करीब 200 कार्यकर्ताओं ने शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में 82 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है और 27 को गिरफ्तार किया है। जबकि हत्या के मामले में कर्डिले और संग्राम जगताप के अलावा दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह पुलिस थाने पहुंचकर समर्पण करने वाले शिवाजी कर्डिले का कहना है कि इस हत्याकांड में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्हें राजनीतिक रंजिश के कारण फंसाया जा रहा है।

बता दें कि इस हत्याकांड में भाजपा, कांग्रेस और राकांपा तीनों दलों के नेता व कार्यकर्ता आरोपी बनाए जा रहे हैं। क्योंकि वैवाहिक संबंधों के कारण ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और अहमदनगर जिले की राजनीति में इसी कुटुंब का बोलबाला है। एसआईटी का गठन अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि दो शिवसैनिकों की हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी में पांच पुलिस अधिकारी होंगे।

NCR Khabar Internet Desk

एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045 / 9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हमारे लेख/समाचार ऐसे ही आपको मिलते रहे इसके लिए अपने अखबार के बराबर मासिक/वार्षिक मूल्य हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है और उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे

Related Articles

Back to top button