main newsभारत

ट्रेन में छेड़खानी के आरेप में एसपी नेता अरेस्ट

लखनऊ।। भले ही यूपी के सीएम अखिलेश यादव प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का दावा करते हों, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। यहां सीएम के खास लोग भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने में पीछे नहीं हैं। अखिलेश की पार्टी समाजवादी पार्टी (एसपी) ने जिस शख्स को 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है उसी ने नशे की हालत में एक महिला से चलती ट्रेन में छेड़छाड़ की है। गौरतलब है कि महिला सुरक्षा बिल का सबसे ज्यादा विरोध मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी ही कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, एसपी नेता चंद्रनाथ सिंह को चलती ट्रेन में छेड़खानी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उन पर पद्मावत एक्सप्रेस में शराब पीकर महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। एक चैनल के मुताबिक, चंद्रनाथ सिंह बिना टिकट ट्रेन में चढ़े थे।

छेड़खानी का मामला जब ट्रेन मैं बैठे यात्रियों को पता चला तो जमकर हंगामा हुआ। यात्री बेहद गुस्से में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने चंद्रनाथ सिंह को अरेस्ट कर लिया। आरोपी एसपी नेता को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में अरेस्ट किया गया। चंद्रनाथ सिंह पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद चंद्रनाथ सिंह ने तबीयत खराब होने की बात कही, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश में कई बार अपने ही नेताओं की वजह से अखिलेश सरकार को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।

चंद्रनाथ सिंह 2014 के आम चुनाव में एसपी के प्रतापगढ़ से घोषित उम्मीदवार हैं। वह 1999 में यूपी के मछली शहर से एसपी के सांसद थे। चंद्रनाथ सिंह एसपी से पहले बीएसपी में भी रह चुके हैं।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button