शहर के एक होटल में इंजीनियर युवती से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि पेशे से इंजीनियर युवती ने छह दिन पूर्व थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि विवेक कुमार सिंह नामक एक युवक ने सेक्टर 19 में स्थित ओयो कंपनी के होटल में उसके साथ बलात्कार किया। चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शादीशुदा है और एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है।
एन सी आर खबर ब्यूरो
हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं
Related Articles
NCRKhabar Exclusive : क्या कागजों में चल रहा सरकार का ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में फ्री वैक्सीन कैंप ? सेक्टर 1 की 10 सोसाइटी के लोग करते रहे इंतजार कोई नहीं आया
June 26, 2021
असफलता से निराश होने की जरूरत नहीं है, चंद्रयान-2 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
September 7, 2019
Check Also
Close
-
पेट्रोल-डीजल दोनों हुआ सस्ता, महंगाई से मिलेगी राहतOctober 31, 2014



