एनसीआर ख़बर एक्सक्लूसिव : पूर्वांचल समाज को साधने के लिए गौतमबुद्ध नगर में बनेगा पूर्वांचल मोर्चा, जिलाध्यक्ष विजय भाटी का दावा, युवामोर्चा में 30 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति को अध्यक्ष पद नही
युवा मोर्चा के गठन में हो रही देरी और उसमें पूर्वांचल समाज की उपेक्षा के आरोपों पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूर्वांचल समाज को विशेष स्थान देने जा रहा है
एनसीआर खबर से विशेष बातचीत में गौतम बुध नगर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने पूर्वांचल समाज के लोगों के द्वारा भाजपा में संगठन में उपेक्षाओ पर आरोपों पर बोलते हुए कहा कि संगठन में सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है और अब पूर्वांचल समाज की आवाज को और मजबूत करने के लिए जिले स्तर और मंडल स्तर पर पूर्वांचल मोर्चा का गठन किया जा रहा है जल्दी ही पूर्वांचल मोर्चा के जिला कार्यकारिणी का की घोषणा की जाएगी उसके बाद मंडल स्तर पर सभी की घोषणाएं होंगी । जो भी लोग पूर्वांचल मोर्चा में संगठन में जुड़ना चाहते हैं वह सीधे विजय भाटी से भी संपर्क कर सकते हैं
भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने एनसीआर खबर द्वारा पूछे गए सवाल पर जाति विशेष के लोगों को संगठन में ज्यादा महत्व दिए जाने की बातों को भी खारिज किया दरअसल बीते दिनों किसान मोर्चा ओबीसी मोर्चा समेत कई मोर्चों के अध्यक्ष जाति विशेष से ही बने थे जिसके बाद पूर्वांचल समाज द्वारा लगातार युवा मोर्चा में मंडल स्तर पर पूर्वांचल समाज के लोगों को ही पद दिए जाने की मांग की जा रही थी जिले के कई मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा में अपनी पसंद के अध्यक्ष ना बनाने के कारण पहले ही युवा जिलाध्यक्ष से नाराज चल रहे थे मंडल अध्यक्षों के अनुसार संगठन मंत्री सुनील बंसल ने जिले में हुई बैठक में स्पष्ट कहा था कि मंडल अध्यक्ष के प्रस्तावित नामो से ही युवा मंडल अध्यक्ष चुना जाएगा मगर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। युवा के लिए 35 साल के लोगो के नामांकन पर भी सभी को एतराज है। ऐसे में विजय भाटी ने एनसीआर खबर को बताया कि उनके पास अभी सभी मंडलों की लिस्ट आई नहीं है और समाज की इस मांग को ध्यान रखा जाएगा किसी भी स्थिति में 30 साल से कम उम्र का ही युवा मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके साथ ही पूर्वांचल समाज के लिए अलग से एक पूर्ण मोर्चे का गठन भी किया जाएगा
बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया ने इस मामले पर स्पष्ट कहा कि पूर्वांचल समाज के उपेक्षा का आरोप गलत है भाजपा में सभी समाजों के लोगों का प्रतिनिधित्व बराबर दिया गया है बिसरख मंडल में वर्तमान अध्यक्ष पूर्वांचल से ही थे उनके उपाध्यक्ष और महासचिव भी पूर्वांचल से ही थे ऐसे में यह कहना सही नहीं है कि पूर्वांचल की उपेक्षा की जा रही है संगठन में जरूरी नहीं है कि हर बार एक ही समाज के लोगों को अध्यक्ष बनाया जाए फिर भी अगर पूर्वांचल समाज से कोई कर्मठ कार्यकर्ता का नाम आगे बढ़ता है तो उस पर जरूर विचार किया जाएगा। साथी पूर्वांचल समाज के लिए अलग से भी मोर्चे का गठन करके समाज के लोगों को पूर्ण प्रतिनिधि दिया जाएगा