दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप के चलते अपने कैबिनेट मंत्री आसिम अहमद खान को हटा दिया है। आसिम दिल्ली सरकार में रहते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री थे, जिन्हें सीएम केजरीवाल ने बिल्डर से 6 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। CM केजरीवाल ने आसिम के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप की जांच CBI से कराने की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार से कभी भी समझौता नहीं करेगी। गौरतलब है कि आरोपी मंत्री आसिम अहमद खान मटिया महल से विधायक हैं। केजरीवाल ने कहा है कि हम यह इस केस की जांच सीबीआई को भेज रहे हैं और उन्हें पार्टी से निकालने पर भी फैसला किया जाएगा। इसके अलावा केजरीवाल ने भाजपा से मांग की कि वह भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी पद से हटाए। इस मामले पर केजरीवाल ने कहा, ‘हर किसी तक यह संदेश जाना चाहिए कि अगर हम अपने मंत्री के खिलाफ ऐसी कार्रवाई कर सकते हैं, तो भ्रष्टाचार के किसी को आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। केजरीवाल ने कहा, ‘शिकायत करने वाले ने आसिम से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास भेजी। इसके बाद मैंने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की।’ गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी से कोई यह कोई पहले मंत्री नहीं हैं जिन्हें पार्टी से बर्खास्त किया गया है इसके पहले भी कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। हाल ही सोमनाथ भारती पर भी पत्नी लिपिका की ओऱ से घरेलू हिंसा के आरोप लगाए गए हैं।
एन सी आर खबर ब्यूरो
हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं
Related Articles
NDMC ने पास किया राजपथ को कर्तव्यपथ मे बदलने का प्रस्ताव, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
September 7, 2022
नोएडा में नामी कंपनी के अधिकारी को पीटने का वीडियो वायरल, जिले की कानून व्यवस्था पर लगने लगा प्रश्नचिह्न
November 5, 2022
भारत में जलजला, जाकिर नाइक… कपिल मिश्रा का केजरीवाल से सवाल, कब करोगे जफरूल इस्लाम पर कार्यवाई?
May 2, 2020
बम धमाकों से दहला गांधी मैदान, पांच मरे, 71 घायल
October 27, 2013
Check Also
Close
-
कुंठा के चलते की होगी रामसिंह ने आत्महत्या: तीरथMarch 11, 2013

