नोएडा। 48 घंटों में शहर में हल्की बारिश के आसार हैं। 28 से 29 अगस्त तक उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कश्मीर से आए पश्चिमी विक्षोभ के असर की संभावना है। इससे नोएडा में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश भी होगी। राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, 48 घंटे में उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। वहीं, शहर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। उधर, मंगलवार को निकली कड़ी धूप नेे शहरवासियों के पसीने छुड़ा दिए। तापमान और आर्द्रता बढ़ने से उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 69 व न्यूनतम 57 फीसदी दर्ज की गई।
NCR Khabar News Desk
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं
Related Articles
केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने की कोशिश में महिला पत्रकार हुई गिरफ्तार
April 23, 2019
कर्नाटक में ओमिक्रोन के मरीजों की पुष्टि
December 2, 2021
Check Also
Close
-
छत्तीसगढ़: पंचायतों को जारी 154 करोड़ की होगी जांचMarch 9, 2013

