नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी रूस में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रणबीर इस बात से बेहद खुश हैं कि वो इस देश में अपना काम शोकेस कर रहे हैं जिस देश से उनके दादा जी राजकपूर का खास रिश्ता रहा है।
डायरेक्टर अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रणबीर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका के साथ इश्क फरमाएंगे। यह रणबीर की पहली फिल्म है जो रूस में रिलीज होगी।
रणबीर ने बताया, मेरे दादा जी रूस में बहुत लोकप्रिय थे। रूस के लोग दादा जी और उनकी फिल्मों को बेहद पसंद करते थे। रणबीर ने बताया, आखिरकार मुझे यह मौका मिला है कि मैं अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी को रूस में रिलीज कर सकता हूं। मैं ऐसा मानता हूं कि रूस में इंडियन सिनेमा का एक बहुत बड़ा मार्केट है। मेरी ख्याल से इंडियन सिनेमा को विदेशों में लोग पसंद कर रहे हैं। ब्राजील, जापान, चीन और रूस में भारतीय फिल्मों को बेहद पसंद किया जाता है।