नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कहा है कि वसंत विहार गैंगरेप मामले में अदालत का फैसला इस माह के अंत तक आ जाएगा। उन्होंने कहा कि केस नब्बे फीसदी पूरा हो गया है और महीने के आखिर तक इस पर फैसला आने की उम्मीद है। पुलिस आयुक्त ने गांधी नगर इलाके में पांच साल की बच्ची से हुई दरिंदगी की घटना के बारे में कहा कि इसे वसंत विहार मामले से जोड़कर नहीं देखा जा सकता, क्योंकि वह घटना चलती बस में हुई थी और यह घर के अंदर। इसके अलावा वसंत विहार वाली वारदात को छह लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था, जबकि इस मामले में ऐसा नहीं है। हालांकि पुलिस आयुक्त ने ऐसी किसी भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को वसंत विहार इलाके में एक मेडिकल की छात्रा से छह लोगों ने गैंगरेप किया था। इस वारदात में एक नाबालिग शामिल भी था। मुख्य आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इलाज के लिए छात्रा को सिंगापुर ले जाया गया था, जहां 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी।
NCR Khabar News Desk
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं
Related Articles
सत्ता खोने के बाद अब किराए के मकान में पहुंची शीला दीक्षित!
February 18, 2014
Check Also
Close
-
दिल्ली में कांग्रेस को झटका, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी: सर्वेSeptember 5, 2013

