main news
भारत जोड़ो यात्रा : Rahul Gandhi ने देश में आर्थिक संकट की दी चेतावनी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत करीब 3500 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। इस बीच उन्होंने ओपन लेटर लिखकर यात्रा के अनुभवों को साझा किया। राहुल गांधी ने बताया कि उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीव का लक्ष्य क्या है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोगों को केंद्र में वर्तमान सरकार के तहत देश में स्थायी आर्थिक संकट पैदा होने की चेतावनी दी। उन्होंने देश में लोगों को संबोधित एक पत्र में कहा, “एक स्पष्ट आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। युवाओं में बेरोजगारी, असहनीय मूल्य वृद्धि, गंभीर कृषि संकट, और देश की संपत्ति पर पूरी तरह से कॉर्पोरेट कब्जा। लोग अपनी नौकरी खोने के बारे में चिंतित हैं, उनकी आय गिर रही है। साथ ही उनका बेहतर भविष्य का सपना बिखर रहा है। देश भर में निराशा की गहरी भावना है।”