देश में एक और बड़े आंदोलन की जरूरत-राकेश टिकैत
लखनऊ I भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने लखनऊ में आज किसान पंचायत कर राजभवन घेरने का ऐलान किया था। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस दौरान हजारों किसानों ने लखनऊ पहुंचकर किसान पंचायत में भाग लिया भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार एवं अध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया ने संयुक्त रूप से आगरा के ज्वलंत मुद्दों को भी राकेश टिकैत के सामने रखा उन्होंने कहा कि आगरा में भी जल्द एक बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

पिता जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन,
आपकी यादें हमारे दिलो में हमेशा बनी रहेगी,
हम ईश्वर से आपकी आत्मा की मुक्ति के लिए
हर दिन प्रार्थना करते है, ओम शांति !#प्रथम_पुण्यतिथि @ashubhatnaagar pic.twitter.com/nTOM2YIEWl
— NCRKHABAR (@NCRKHABAR) November 26, 2022
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जैसे ही राज भवन घेरने का ऐलान किया तो लखनऊ प्रशासन के हाथ पैर फूल गए आनन-फानन में प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गया
संयुक्त किसान मोर्चा ने निर्णय लिया कि महामहिम राज्यपाल महोदय को ही ज्ञापन दिया जाएगा इस पर प्रशासनिक अधिकारी मान गए महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन राजभावन जाकर दिया तब जाकर टकराव बचा

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है उनकी जमीन कब्जाने की साजिश हो रही है सरकार कभी खेती में कटीले तार लगाने पर प्रतिबंध लगाती है तो कभी ट्रैक्टर ट्राली पर किसान इसका विरोध कर रहे हैं जीएम सरसो को मंजूरी जैसे निर्णय भी किसान विरोधी हैं बिजली आपूर्ति एमएसपी पर गारंटी कर्जा माफी किसान पेंशन व किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों की वापसी जैसे तमाम मुद्दों पर टिकैत ने जोरदारी से बात रखी उन्होंने कहा कि अब देश में फिर एक बड़े आंदोलन की जरूरत है किसान महापंचायत को लेकर संगठन के जिस जिस जिलाध्यक्ष को परेशान किया है उसी थानों में बड़ा धरना लगाएं टिकैत ने कहा कि मैं स्वयं मौजूद रहूंगा वही जाकर उस थाने का इलाज होगा।
Find D' Optikart: Eyewear Stores in Noida https://t.co/bjbq31qm7d #BusinessWithNCRKhabar @NCRKHABAR #LocalBusines #VocalforLocal
— Business with NCRKhabar (@bizNCRKhabar) November 25, 2022
इस मौके पर बड़ी संख्या में किसानों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने महापंचायत में हिस्सा लिया हिस्सा लेने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आगरा जनपद प्रभारी बुद्धा सिंह प्रधान प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर जगदीश परिहार आगरा मंडल प्रमुख महासचिव योगेश कुमार अस्थाना जगमोहन सिंहजिला अध्यक्ष आगरा राजवीर लवानिया जिला महासचिव कृपाल सिंह फौजदार जिला उपाध्यक्ष नत्थू सिंह धाकरे जिला उपाध्यक्ष राकेश कुशवाह युवा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष विपिन यादव केशव राजपूत तांती राम जादौन, कुंवर सैन वर्मा, कृष्णकांत शर्मा, हेमंत उपाध्याय,अमन।चाहर
गिर्राज सिंह नौहवार, विनोद राठौर,दिनेश लवानियां,रोहन सिंह रघुवंशी, बंटी सिकरवार रंजीत यादव अमर सिंह यादव राजकुमार दीक्षित ओमप्रकाश अशोक प्रधान राजकुमार नैनघूरेलाल शास्त्री देवेंद्र कुमार रघुवंशी मंडल उपाध्यक्ष आगरा प्रेम अतुल जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद सत्यपाल सिंह राणा आगरा मंडल सचिव गिर्राज सिंह परिहार मथुरा गणेश तोमर जितेंद्र सिंह नीरेश तकलीफ चौधरी देशराज भोपत शर्मा किशन लंबरदार हरि ओम दयाराम आज सैकड़ों की तादाद में पहुंचे I