main newsउत्तर प्रदेशभारत

संजीव निगम बने ‘आप’ के अवध प्रांत मीडिया प्रभारी

24 जुलाई को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से अवध प्रांत के प्रांत अध्यक्ष सूरज कुमार रावत (प्रधान) ने प्रांत कार्यकारिणी घोषित की है जिसमे गौतमबुद्ध नगर में जिला महासचिव रहे संजीव निगम को अवध प्रांत का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व में संजीव निगम ने गौतमबुद्ध नगर जिले में जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सम्हाल चुके है।

अवध प्रांत अध्यक्ष सूरज प्रधान ने बताया कि संजीव निगम पार्टी के संस्थापक सदस्य है और इन्होंने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात व छत्तीसगढ़ राज्यों में जाकर पार्टी के लिये कार्य किये है और इसी साल के अंत मे प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावो को लेकर पार्टी वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है। निर्वतमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने संजीव निगम को प्रांत मीडिया प्रभारी बनने पर शुभकामनाएं दी।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button