बिसरख मंडल ग्रेटर नोएडा वेस्ट भाजपा में अध्यक्ष रवि भदोरिया ने विस्तार किया गया है, जिसमे दो नए उपाध्यक्ष और दो नए मंडल मंत्री की नियुक्ति की गई है ।
नए विस्तार में डीके जायसवाल और रमन प्रकाश को मंडल उपाध्यक्ष और वैभव राजपूत और एक महिला बीनू सिंह चौहान को मंत्री बनाया गया है ।
मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया ने एनसीआर खबर को बताया कि संगठन विस्तार हेतु बिसरख मंडल में निम्नलिखित पद पर तत्काल प्रभाव से निम्न नियुक्तियां की जा रही हैं। आशा है संगठन के कार्यों को आप सभी निष्ठापूर्वक कर्मठता से निभाएंगे।
उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित,आप सभी को शुभकामनाएं।