वेयरहाउस कब्जा करने के मामले मे कोर्ट के आदेश पर ग्रेटर नोएडा में भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ओर बीकानेरवाला के मालिक विनीत अग्रवाल, पंकज गोयल, श्याम सुंदर अग्रवाल व मनीष अग्रवाल सहित 18 पर पर एफआईआर की गयी है I जानकारी के अनुसार दिल्ली के रहने वाले कुलदीप ने 9 जून को सूरजपुर कोर्ट में अर्जी दी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी मैसर्स मथन सिंह एंड संस का दादरी में ऑफिस है। उनकी कंपनी ने दादरी की नई बस्ती में वेयर हाउस बनाया था। 2018 में वेयरहाउस किराए पर लेने के लिए प्रभाकर गुप्ता ने उनसे संपर्क किया। उसने बताया कि स्नेक्स और नमकीन बनाने वाली कंपनी बीकानेरवाला के मालिक श्याम सुन्दर गुप्ता और मनीष अग्रवाल उनके रिश्तेदार हैं। इसके बाद दोनों के बीच एग्रीमेंट साइन हो गया। उन्होंने वेयरहाउस किराए पर दे दिया।
कुलदीप के अनुसार कांटरेक्ट लीज डीड में 3 साल का लॉकइन पीरियड था। 3 साल बाद कंपनी को वेयरहाउस खाली कराने का अधिकार था। बीकानेरवाला के कर्मचारियों ने उनके वेयरहाउस में कई जगह पर तोड़फोड़ की। वेयरहाउस में अवैध तरीके से माल की पैकिंग भी किया करते थे। उनकी अवैध गतिविधि के बाद उन्होने बीकानेरवाला को 31 मार्च 2022 को वेयर हाउस खाली करने के लिए नोटिस दिया। इसके बाद उन्होंने वेयरहाउस खाली नहीं किया। उल्टा उन लोगों ने बड़ी ही चालाकी से वेयरहाउस पर कब्जा कर लिया।
मुकदमे मे दर्ज लोगो के नाम
- सौरभ श्रीवास्तव (भाजपा विधायक)
- अशोक माथुर
- श्याम सुन्दर अग्रवाल
- विनीत अग्रवाल
- मनीष अग्रवाल
भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव पर लगाए गंभीर आरोप
कंपनी के एक ओर डायरेक्टर मनवीर भाटी के अनुसार वाराणसी के विधायक सौरभ श्रीवास्तव और उनके भाई अशोक माथुर 1 अप्रैल 2022 को गुंडों को लेकर के वेयर हाउस पहुंचे। ड्राइवर को पीटा और वेयरहाउस पर कब्जा कर लिया। आरोप है कि पुलिस से लेकर हर जगह इसकी शिकायत की, लेकिन भाजपा विधायक होने के चलते सभी लोग पल्ला झाड़ लेते थे। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली।ओर कौर्ट के आदेश पर इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी I
एनसीआर खबर ने इस मामले पर भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की लेकिन वो उपलब्ध नहीं हो सके I इस मामले पर उनके स्पष्टीकरण को उनके जबाब के बाद छापा जाएगा