चुनावो को लेकर बिसरख मंडल की कार्यकारिणी बैठक

गौतम बुध नगर भाजपा कार्यालय पर बिसरख मंडल की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने की। बैठक में मुख्य वक्ता जिले के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और जिले के प्रवासी श्रीमान वीरेंद्र सचदेवा, बी• एस• भाटी, नरेश वशिष्ट उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों के ऊपर विस्तृत चर्चा हुई तथा विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश द्वारा दिए गए अनेक अभियानों पर कार्यक्रमों की समीक्षा और योजना बैठक में विशेष रुप से जिला प्रभारी सत्यपाल सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में मंडल महामंत्री जितेंद्र सैन जीतू, आदित्य भटनागर, मुकेश चौहान, डॉ दीपक कुशवाह, पूर्वांचल मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, सचिन शर्मा, अश्वनी पटेल, मिथिलेश पटेल, भानु प्रताप सिंह, राजेश माथुर, आशुतोष भटनागर, क्षितिज गुप्ता, सुमेश त्यागी आदि उपस्थित रहे