main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार: यश यादव

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यश यादव गुरुवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनको राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी ने किया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यश यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। आज देश का नौजवान शिक्षा और रोजगार के लिए भटक रहा है, लेकिन सरकार युवाओं की बुनियादी समस्याओं को दरकिनार करते हुए उनकी अनदेखी कर रही है। आज सरकार की नीतियों के कारण देश का भविष्य कहे जाने वाले युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम किया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते युवाओं को मजबूत करने के लिए उनके हितों के लिए कई योजनाएं चलाई।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान ने कहा की प्रदेश का युवा बेरोजगारी की आग में जल रहा है लेकिन वर्तमान की प्रदेश सरकार को जनता की समस्याओं से कोई चिंता नहीं, वह तो केवल अपने राजनैतिक हित के लिए जनता को गुमराह करने का काम कर रही है

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, जगबीर नंबरदार, सुधीर तोमर, सुधीर भाटी, मेंहदी हसन, दीपक नागर, लखन यादव, शैलेंद्र भाटी, हैप्पी पंडित, उपदेश नागर, कुंवर नादिरशाह, मनोज शर्मा, अकबर खान, जय यादव, दिनेश नागर, विकास तौंगड, अब्दुल हमीद, अवनीश भाटी, यूनुस प्रधान, विपिन नागर मौजूद रहे।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button