main newsएनसीआरनोएडा

मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत महोत्सव सेनेटरी अभियान का शुभारंभ

नोएडा सेक्टर 51होशियारपर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग और इंसिनरेटर मशीन भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ”नीतू डबास” थी । उन्होंने मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे महिला शसक्तिकरण के संदर्भ में किए जा रहे तमाम लाभकारी योजनाओं व कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिलामोर्चा पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक के देखरेख में क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोनिका श्रीवास्तव तथा नोएडा जिलाध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी के द्वारा किया गया।


नोएडा महिलमोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बहनों का आभार व्यक्त किया तथा विस्तार से मशीन के उपयोग को समझाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा पाठक कक्कड़, स्कूल प्रधानाचार्या हेमलता मण्डल प्रभारी पूनम सिंह, गौतमबुद्ध जिलाध्यक्ष रजनी तोमर , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रज्ञा पाठक एवं समस्त महिलामोर्चा टीम की उपस्थिति रही।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button