यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को प्रदेश में मिल रहा जनता का व्यापक समर्थन -सभाजीत सिंह

ग्रेटर नोएडा डेस्क । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरु हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। और बड़ी संख्या में लोग पार्टी जुड़ रहे है ।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। कहा कि पार्टी संयोजक केजरीवाल की नीतियों को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पाने के लिए हमें बस लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। यही प्रयास 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की आंधी में तब्दील होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़ी है। घर घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़ने हैं। सभाजीत सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी बड़ी संख्या में लोग सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों के इसी प्यार को हमें परिवर्तन की ऐसी आंधी में तब्दील करना होगा, जो सभी मोर्चे पर नाकाम योगी सरकार का सारा मद और अहंकार नेस्तनाबूद कर दे।
इससे पहले गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में सेक्टर 14 A नोएडा के बाहर नोएडा प्रवेश द्वार पर प्रदेश अध्यक्ष सभजीत सिंह का स्वागत किया गया।स्वागत करने वालो में जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम,नोएडा महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ बी पी सिंह ने किया।