main newsउत्तर प्रदेशप्रेस रिलीज़भारतलखनऊ

मुख्यमंत्री ने किया रागगीरी के सालाना कैलेंडर का विमोचन

ए के चित्रांश, लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रागगीरी के सालाना कैलेंडर (raaggiri calendar 2021) का विमोचन किया। ये कैलेंडर उत्तर प्रदेश के महान कलाकारों पर केंद्रित है। ये सभी महान कलाकार उत्तर प्रदेश से जुड़े रहे हैं। ज्यादातर कलाकारों का जन्म भी उत्तर प्रदेश में ही हुआ है। मुख्य रूप से ये भारत के संगीत मानचित्र में उत्तर प्रदेश के योगदान का कैलेंडर है। इसमें उन सभी कलाकारों के बारे में जानकारी और उनकी तस्वीर प्रकाशित की गई है। ये कैलेंडर सीरीज का लगातार छठा वर्ष है। इससे पहले भी रागगीरी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के अलग अलग पहलुओं पर कैलेंडर प्रकाशित किए हैं। आने वाले साल में देश के अन्य प्रदेशों के संगीत योगदान पर भी ये सीरीज प्रकाशित होगी।

इस साल के कैलेंडर में पंडित रविशंकर, उस्ताद बिस्मिल्ला खान, विदुषी गिरिजा देवी, विदुषी रसूलन बाई, पंडित उदय शंकर, पंडित किशन महाराज, विदूषी सितारा देवी, विदूषी बेगम अख्तर, पंडित विष्णु नारायण भातखंडे, विदुषी सिद्धेश्वरी देवी, पंडित सामता प्रसाद और पंडित शंभु महाराज जैसे महान कलाकारों पर जानकारी प्रकाशित की गई है।

इस बारे में रागगीरी के संस्थापक शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संस्था पिछले 6 साल से शास्त्रीय संगीत के प्रति जागरूकता की दिशा में कार्यरत है। सालाना कैलेंडर के अलावा भी संस्था कई तरह की गतिविधियों के जरिए इस दिशा में कार्यरत है। जिसमें स्कूली बच्चों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी कराया जाता है। कैलेंडर में प्रकाशित जानकारी को स्कूली बच्चों के लिए भी बेहद उपयोगी बताते हुए उन्होंने ये भी कहाकि हमें हर कीमत पर अपनी कला और कलाओं के संरक्षण के लिए उन्हें अगली पीढ़ी से जोड़

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button