भाजपाईयों ने की बगावत, फूंका अपने की कैबिनेट मंत्री का पुतला : नबाव सिंह नागर को टिकट न मिलने से हैं नाराज
नोएडा। बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के नेता के खिलाफ बगावत कर केबिनेट मंत्री महेश शर्मा का पुतला फूंका। नवाब सिंह नागर को टिकट न मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता और गुर्जर समाज के लोगों ने अपने ही मंत्री डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने दावा किया कि महेश शर्मा की वजह से ही नवाब सिंह नागर को टिकट नहीं मिला है। वह अपने पैर छूने वाले चापलूसों को आगे बढ़ाकर नेता बना रहे हैं। ऐसे में सभी ने मंत्री महेश शर्मा, दादरी प्रत्याशी तेजपाल गुर्जर और जेवर प्रत्याशी धीरेंद्र नागर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीएनडी पर मंत्री डॉ. महेश शर्मा का पुतला जलाया।
दिल्ली की तरफ हुए रवाना
बगावत पर उतरे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के बाद दिल्ली की तरफ कूच किया। वेे भाजपा मुख्यालय पर जाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस प्रदर्शन के बाद डॉॅ. महेश शर्मा किस तरह से बागियों को अपनी तरफ आकर्षित कर पाएंगे, यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल इस समय महेश शर्मा को अपनी साख बचाने में लगे हुए हैं।