डी एन डी अब टोल फ्री , हाई कोर्ट ने दिए आदेश , तत्काल प्रभाव से लागू

इलाहबाद हाई कोर्ट ने अपने फैसले में दिल्ली और नॉएडा को जोड़ने वाले डी एन डी ब्रिज को अब टोल फ्री करने का आदेश दे दिया है I हाई कोर्ट के आदेश अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है I गौरतलब है की दिल्ली और नॉएडा को जोड़ने वाले डी एन डी ब्रिज को लेकर कई संथाओ ने इसके खिलाफ आन्दोलन चला रखे थे I
आन्दोलन कर्ताओं का दावा था की टोल का रखरखाव करने वाली संस्था लागत का कई गुना वसूल कर चुकी थी ऐसे में लगातार इसका टोल वसूलना गलत है I नॉएडा में इसको लेकर संस्थाओं में ख़ुशी का मोहल है I हालांकि लोगो में इसके बाद इसके मेंटिनेंस को लेकर संदेह है साथ ही शुल्क ना होने के कारण इस पर ट्रैफिक भी बढने के आसार है I
हाई कोर्ट के इस फैसले पर एन डी ब्रिज के रखरखाव करने वाली संस्था का कोई भी बयान अभी तक एन सी आर खबर को नहीं मिला है I उधर नॉएडा की संस्था मौलिक भारत ने इसे जनता की बड़ी जीत बताया है
इससे पहले इस संस्था ने आज सुबह ही इसके बारे में लिखा था मित्रों, मौलिक भारत के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन है। डी एन डी टोल ब्रिज को टोल मुक्त कराने की दो बर्षों से चली आ रही हमारी लड़ाई और आंदोलन के कारण बने जन दबाब के कारण उच्चतम न्यायलय ने बर्षों से फोनरवा की इलाहाबाद उच्च न्यायलय में टोल बंद करवाने के लिए चल रही याचिका पर तीन माह में सुनवाई कर निर्णय देने का आदेश दिया था। अंततः उच्च न्यायलय आज अपना सुरक्षित रखा फैसला सुनाने जा रहा है। मौलिक भारत की डी एन डी टोल मुक्त कराने वाली समिति के संयोजक केप्टन विकास गुप्ता और हम सभी ने इस लूट और घोटाले का खुलासा किया था और तभी से संघर्ष चल रहा है। हमे पूरी उम्मीद है कि न्यायलय इस घोटाले और लूट पर रोक लगा दोषियों को दंड देगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमारी संस्था उच्चतम न्यायलय जायेगी।