main newsभारतराजनीति

महागठबंधन सत्ता में आया तो यह ‘जंगल राज-2’ होगा: शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चेतावनी दी कि यदि बिहार में महागठबंधन सत्ता में आया तो यह ‘जंगल राज…2’ होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भ्रष्ट कांग्रेस का प्रतीक चिह्न हैं और राजद के साथ राज्य प्रगति नहीं करेगा। शाह ने मुजफ्फरपुर शहर के नेहरू स्टेडियम में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस केंद्र में संप्रग शासन के तहत घोटाले को 12 लाख करोड़ रुपये तक ले गई और राजद ने अपने शासन के 15 साल के दौरान जंगल राज चलाया…इन दो सहयोगियों को अपने साथ रखकर नीतीश बिहार में विकास कैसे ला सकते हैं। बिहार में मतदाताओं से जदयू के वरिष्ठ नेता के झांसे में नहीं आने की अपील करते हुए शाह ने चेतावनी दी कि महा धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के जीतने पर बिहार में जंगल राज…2 आ जाएगा। नीतीश को राजनीतिक दगाबाजी में महारत रखने वाला बताते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह (जदयू नेता) बिहार और राज्य के लोगों के लिए विश्वसनीय नहीं होंगे। बाद में उन्होंने सीमांचल क्षेत्र के कटिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि राजग राज्य की सत्ता में आया तो, ‘‘बिहार विकास की सुनामी देखेगा।’’ उन्होंने कहा कि नीतीश के एक कंधे पर जंगल राज के प्रतीक राजद प्रमुख लालू प्रसाद हैं जबकि उनके दूसरे कंधे पर भ्रष्ट कांग्रेस है। वह उनके लिए सिर्फ एक प्रतीक चिह्न भर हैं। हालांकि, इस मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में आखिरी चरण के तहत पांच नवंबर को मतदान होना है पर भाजपा यहां मजबूती से उभरने के लिए पूरा जोर लगा रही है। शाह ने कहा कि कुमार ने प्रधानमंत्री पद की अपनी लालसा को लेकर भाजपा से गठजोड़ तोड़ कर जनादेश के साथ विश्वासघात किया और राजद प्रमुख से हाथ मिला लिया जिनके खिलाफ उन्होंने जीवन भर लड़ाई लड़ी थी। लालू ने भी कांग्रेस से हाथ मिला लिया, जिस पार्टी के खिलाफ राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण जैसे सामाजवादी हस्तियों ने जीवन भर संघर्ष किया। भाजपा अध्यक्ष ने राजद प्रमुख और जदयू नेता को बिहार के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने वादा किया कि भाजपा नीत गठबंधन राज्य का पुराना गौरव वापस लाएगा। समस्तीपुर में विदेश मंत्री एवं भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने मतदाताओं को महा धर्मनिरपेक्ष गठबंधन से आगाह करते हुए कहा कि इसके तहत राज्य में जंगल राज्य लौट आएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के तीव्र विकास के लिए राजग सरकार जरूरी है क्योंकि यह केंद्र सरकार से तालमेल कर चल सकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अगले पांच साल में राज्य के विकास के लिए एक दृष्टिकोण पत्र लेकर आई है।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button