main newsउत्तर प्रदेशभारत

देश में अब कांग्रेस का वजूद खत्म : मुलायम सिंह यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया का दावा है कि अब देश में कांग्रेस का वजूद समाप्त हो गया है। पार्टी बिल्कुल गर्त में चली है। मैनपुरी में आज मुलायम सिंह यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियों पर जमकर हमला बोला।

मुलायम सिंह यादव ने बाद कहा कि अब देश में कांग्रेस की गिनती कहीं पर नहीं है। आगे भी इस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलती की वजह से ही भाजपा सरकार में आ गयी। केवल समाजवादी पार्टी ने ही भाजपा से संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि अब जो लोग धर्मनिरपेक्ष होने का दावा करते हैं उन्होंने ने ही अंदर से भाजपा का सहयोग किया। जिसके कारण उसको सत्ता में आने का मौका मिला।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में आठ महीने में ही एक सैनिक स्कूल बनवाने की हामी भरा ली है। इस दौरान उन्होंने बिहार के महागठबंधन पर कुछ नहीं बोला। मंच पर जनसभा को संबोधित करने के बाद सीधे गाड़ी में बैठकर रवाना कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गये।ï मैनपुरी में आज सैनिक स्कूल तथा आइटीआइ के शिलान्यास समारोह में मुलायम सिंह यादव ने कार्यक्रम के दौरान जनसभा में सीएम अखिलेश यादव से पूछा कि सैनिक स्कूल का उद्घाटन कब होगा तो अखिलेश ने कहा कि अगले साल इसी दिन। इस पर मुलायम सिंह यादव सहमत नहीं थे। उन्होंने अखिलेश को माइक के पास बुलाया और कहा कि नहीं गलत है। सीएम ने कहा कि आप कब तक चाहते हैं, तो मुलायम ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा आठ महीने। इस पर सीएम अखिलेश ने कहा कि ठीक है आठ महीने में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सूबे के हर मंडल से एक जिला आदर्श बनेगा। उसमे मैनपुरी सबसे पहले आदर्श जिला होगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में देश में सबसे अधिक सैनिक स्कूल उत्तर प्रदेश में ही होंगे। उन्होंने कहा कि मैनपुरी के बड़ी संख्या में लोग सेना में थे। देश सेवा में मैनपुरी का अहम योगदान है। फौज वालों का अपना अलग रुतबा होता है, हम अब मैनपुरी में सैनिक स्कूल बनाने जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीते कई वर्ष में नेताजी की सरकार में भी मैनपुरी का विकास हुआ था। अब हम लोग नेताजी के विकास के कामों को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में हमने सबसे ज्यादा सड़कें बनवाईं हैं। अब मैनपुरी में दो बड़ी सड़कें बन रहीं हैं। सड़कों के किनारे मंडियां बन रहीं हैं। जिससे प्रदेश का किसान बड़ा लाभांवित होगा। हमने किसानों को जमीन का चार गुणा मुआवजा दिया है। यह एक रिकार्ड बन जाएगा।

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के अनुज तथा अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आज मैनपुरी में मंच से ठेकेदारों तथा नंबर दो का काम करने वालों को समाजवादी पार्टी छोडऩे का अल्टीमेटम दे दिया। मंच पर सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा सीएम अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने मैनपुरी के क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान में सैनिक स्कूल तथा आइआइटी के शिलान्यास समारोह के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार तथा नंबर दो का काम करने वाले तत्काल पार्टी छोड़ दें तो काफी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि इस बार इनको विधानसभा का टिकट नहीं मिलेगा। शिवपाल ने कहा कि अभी हम उत्तर प्रदेश में लोगों को बड़े पैमाने पर नौकरियां देने जा रहे हैं। अब तो नौकरियों में दलाली करने वालों के पीछे इंटेलिजेंस लगा देनी चाहिए। इस मौके पर शिवपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी मोदी का जादू नहीं चला। अब हर जगह हाथ-पैर मार रहे हैं। बिना किसी योजना के लंबे-चौड़े वादे करने से बात नहीं बनती है।

इस अवसर पर पार्टी के महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों का समाजवादी पार्टी से लंबे समय से लगाव है। इस बार पंचायत का चुनाव निष्पक्ष होगा। सभी पार्टी के लोग एक होकर चुनाव लड़े। पार्टी को अब गांव-गांव में मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे सभी कार्यकर्ता ठान लेंगे तो कहीं पर भी बसपा और भाजपा का एक भी प्रत्याशी पंचायत चुनाव नहीं जीतेगा।

एन सी आर खबर ब्यूरो

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button