क्रिकेटखेल

वर्ल्ड कप के बाद शादी कर सकते हैं विराट और अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने इश्क के चर्चों के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। वर्ल्ड कप के साथ-साथ दोनों के बीच प्यार का खुलासा अब खुल्‍लमखुल्ला हो गया है।

ताजा खबरों की मानें तो विराट कोहली ‘अपने लव’ यानी अनुष्का शर्मा से जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। एक समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक विराट जल्‍द शादी करने के मूड में हैं। उनके नजदीकी सूत्रों की मानें तो वह इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।

विराट कोहली ने तो अपने प्यार का एलान जमाने के सामने कर दिया, अब विराट के इस ट्वीट पर इंतजार है अनुष्का के इकरार का… क्रिकेट के फैन्स और बॉलीवुड के दीवानों को यही इंतजार है कि किन शब्दों और नजाकतों के साथ अनुष्का अपने प्यार को अपने प्यार का जमाने के सामने एहसास कराती हैं।जिस दिन रैना ने न्यूजीलैंड की धरती पर जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई, उसी दिन रैना की मां ने उनकी शादी भी तय कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया के सुपरमैन सुरेश रैना वर्ल्ड कप के बाद शादी कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि रैना की मां ने अपनी दोस्त की बेटी प्रियंका से लाडले रैना की शादी तय की है। रैना भी अपनी मां की पसंद से खुश हैं। रैना के अलावा उनके घरवाले भी इस रिश्ते से खुश हैं।

गांववाले बताते है कि प्रियंका के बचपन का नाम गुड्डन था। उसका जन्म बामनौली गांव में ही 17 जून 1987 को हुआ था। शादी के बाद प्रियंका चौधरी और सुरेश रैना बामनौली गांव जाएंगे और गांव के नागेश्वर मंदिर में मथा टेकेंगे। इसके लिए अभी से ही तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button