main newsभारतमहाराष्ट्रराजनीति
कांग्रेस नेता एआर अंतुले का निधन

नई दिल्ली । महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एआर अंतुले का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। अंतुले के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शोक जताते हुए कहा है कि वह महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुखतम व्यक्तियों में से थे जिन्होंने जनता के साथ लंबा जीवन व्यतीत किया। अंतुले पार्टी के मंचों पर अपनी बेबाक राय और पार्टी के प्रति अपने समर्पण के लिए याद किए जाते रहेंगे।
मुख्यमंत्री, सांसद और पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर अंतुले का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। अपने शोक संदेश में सोनिया ने लिखा है कि शोक की इस घड़ी में पूरी पार्टी अंतुले के परिवार के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अंतुले के निधन पर शोक जताया है।