मां बनी वीना मलिक, बेटे का नाम रखा अबराम
नई दिल्ली। विवादों में रहने वाली पाकिस्तान की बोल्ड अदाकारा वीना मलिक मां बन गई हैं। 30 वर्षीय वीना ने अमेरिका स्थित वाशिंगटन के एक हॉस्पिटल में आज बेटे को जन्म दिया।
इस खुशखबरी को सबसे पहले वीना के पति अशद बशीर खान ने ट्वीट करके शेयर किया। अशद ने नवजात बेटे के साथ ट्विटर पर फोटो भी शेयर की। इसके बाद वीना मलिक ने भी यह खबर और फोटो अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की। वीना की डिलीवरी के वक्त अशद उनके साथ मौजूद थे। अशद और वीना ने अपने बेटे का नाम अबराम रखा है।
अगले महीने वीना की फिल्म मुंबई 125 किमी रिलीज होनी है। फिल्म रिलीज होने से ठीक पहले वीना ने यह खुशखबरी दी है।