main newsखेल

CWG 2014: टेटे में भारतीय जोड़ी पहुंची फाइनल में

seema-punia20वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को टेबल टेनिस से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद जग गई है। टेबल टेनिस में भारत की पुरुष जोड़ी अचंत शरत कमल और एंथोनी अमलराज फाइनल में पहुंच गए हैं।

जबकि मुक्‍केबाजी में भारत को महिला वर्ग में पिंकी जांगड़ा से कांस्य पदक पर ही संतोष करना पड़ेगा। पिंकी सेमीफाइनल में अपना मुकाबला हार गई हैं।

हालांकि आज भारत के कई अहम मुकाबले हैं, जिसमें मुक्‍केबाज विजेंद्र कुमार और देवेंद्रो लैशराम से बड़ी उम्मीदें हैं।

भारत की सीमा अंतिल पुनिया ने अपने पांचवे प्रयास में 61.61 मीटर की दूरी तक चक्का फेंक कर ग्लासगो कॉमनवेल्‍थ्‍ा गेम्स की एथलेटिक्स प्रतियोगिता महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में शुक्रवार को रजत पदक जीत लिया।

भारत का इन खेलों में एथलेटिक्स में यह दूसरा पदक और ओवरआल 49वां पदक है। पुरुष डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा ने बृहस्पतिवार को स्वर्ण पदक जीता था।

सीमा ने चार वर्ष पहले दिल्ली कॉमनवेल्‍थ गेम्स में 58.46 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता था लेकिन इस बार उन्होंने 61.61 मीटर दूरी नापकर रजत अपने नाम कर लिया।

बृहस्पतिवार को हुए क्वालीफिकेशन राउंड के ग्रुप ए में सीमा ने 58.44 मीटर के थ्रो से दूसरे स्‍थान पर रही थीं। लेकिन फाइनल में सीमा ने अपने पहले प्रयास में 53.64 मीटर थ्रो किया था जबकि दूसरे प्रयास में 58.57 मीटर मीटर फेंका था।

सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.62 मीटर थ्रो किया था जबकि चौथा और छठवां प्रयास उनका फाउल रहा। दिल्ली में स्वर्ण पदक जीतने वाली कृष्णा पूनिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह 57.84 मीटर की थ्रो के साथ पांचवे स्थान पर रहीं।

कृष्णा ने दिल्ली में 61.51 मीटर की थ्रो फेंकी थी जबकि उनका व्यक्तिगत श्रेष्ठ 64.76 मीटर थ्रो है। ऑस्ट्रेलिया की डेनी सैम्युअल्स ने 64.88 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि इंग्लैंड की जेड लैली को 60.48 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक मिला।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button