main newsबॉलीवुडमनोरंजन

देर रात क्या कर रहे थे शाहिद और सोनाक्षी?

12_05_2014-12shahidमुंबई  शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की दोस्ती इतनी गहरी हो गई है कि दोनों एक दूसरे की कोई बात नहीं टालते हैं। भले ही दोनों इस खास रिश्ते से इंकार करते आए हों, लेकिन दोनों की बढ़ती नजदीकियां कुछ और ही इशारा कर रही है। अब बात इतनी बढ़ गई है कि दोनों नाइट आउटिंग भी करने लगे हैं।

सूत्रों ने बताया कि बीते शनिवार को सोनाक्षी और शाहिद ने साथ में डिनर किया। यही नहीं दोनों देर रात तक साथ ही थे। पहले दोनों बांद्रा में मिले, वहां डिनर किया। इसके बाद सोनाक्षी शाहिद के जुहू वाले नए घर में गईं। वहां दोनों ने काफी समय साथ बिताया। बिल्डिंग के बाहर कैमरे देखकर शाहिद ने उन्हें दूर रहने की सलाह दी। बताया जाता है कि दो दोस्त भी इन दोनों के साथ थे।

गौरतलब है कि शाहिद और सोनाक्षी के रिश्ते की बात काफी समय से ही चर्चा में है। हाल ही में सोनाक्षी प्रोफेशनली भी शाहिद से जुड़ गईं हैं। उन्होंने शाहिद के कहने पर फिल्म एजेंसी जॉइन कर ली है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button