मोदी के खिलाफ केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा!

arvind-kejriwal-52दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की थैली में अभी ‘गैस बम’ जैसे कई और बम मौजूद हैं। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की पूरे देश में घोटालों की पोल खोलने की तैयारी है।

इसकी बड़ी जिम्मेदारी पार्टी संयोजक केजरीवाल पर ही होगी।

मार्च के पहले सप्ताह में केजरीवाल इसकी जिम्मेदारी संभाल भी लेंगे। पार्टी अगला खुलासा नरेंद्र मोदी के खिलाफ करने की तैयारी कर रही है।

पार्टी का मानना है कि आवाम पर भ्रष्टाचार सीधा असर डाल रहा है। लिहाजा, रणनीति तैयार की गई है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पोल खोल अभियान के सहारे लोकसभा चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया जाए।

इसी कड़ी में केजरीवाल ने मंगलवार को ‘गैस बम’ छोड़कर कांग्रेस और रिलायंस कंपनी को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है।

राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा खुलासा भाजपा के खिलाफ होगा, जिसके कागजात जुटाए जा रहे हैं।