हिन्दू धर्म का प्रमुख ग्रंथ है भगवद्गीता। माना जाता है कि महाभारत के युद्घ के लिए जब कौरवों और पाण्डवों की सेना कुरूक्षेत्र में एकत्रित हो गई तब अपने सगे-संबंधियों को सामने देखकर अर्जुन मोह में उलझ जाते हैं।
अर्जुन को मोह से निकालने के लिए श्री कृष्ण ने अर्जुन को नीति ज्ञान दिया। इस नीति ज्ञान का संकलन भग्वद्गीता के नाम से जाना जाता है। श्री कृष्ण के मुख कही गई बातों का संकलन होने के कारण इसे भगवान की वाणी भी माना जाता है।
जिस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था वह मार्गशीर्ष एकादशी का दिन था। इसलिए इस दिन मोक्षदा एकादशी भी कहा जाता है। इस साल मोक्षदा एकादशी 13 दिसंबर के दिन है।
अठारह अध्यायों में संकलित भगवद्गीता दर्शनशास्त्र का अद्भुत संकलन है जो मनुष्य को कर्म करते हुए मोक्ष प्राप्ति की राह दिखाता है। माना जाता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन जो व्यक्ति गीता का पाठ करता है उसे पूर्व में किए कई पापों से मुक्ति मिल जाती है।