main newsएनसीआरदिल्लीराजनीतिविधानसभा चुनाव२०१४ दिल्ली

‘आप’ का नया दावा, पचास सीट जीतेगी पार्टी

arvind-kejriwal-aam-admi-party-521a4da43a231_exlआम आदमी पार्टी (आप) का दावा है कि दिल्ली चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने अपने सर्वे के पांचवे चरण के आंकड़ों का जारी करते हुए बताया कि चुनाव में उसे 35.6 फीसदी वोट मिलेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री की दौड़ में अरविंद केजरीवाल सबसे प्रतिद्वंदियों से काफी आगे हैं।

योगेंद्र यादव ने बताया कि तीस नवंबर के आखिरी सर्वे के रुझानों में अगर कोई फर्क नहीं आता तो पार्टी को 44 सीट मिलेगी। वहीं, कांग्रेस व भाजपा को 11 व 14 सीटों पर रहेंगी।

पार्टी के पक्ष में दो फीसदी मत बढ़ने पर आप की सीट 50 होगी। जबकि कांग्रेस व भाजपा 8 व 11 पर होंगी। इसके उलट अगर पार्टी को दो फीसदी कम वोट मिलते हैं तो सीटों की संख्या 38 होगी।

वहीं, कांग्रेस व भाजपा को 14 व 17 सीटें मिलेंगी। एक सीट अन्य के खाते में जाएगी।

योगेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की दौड़ में अरविंद केजरीवाल सबसे आगे हैं। 39 फीसदी दिल्लीवासी अरविंद को बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। शीला दीक्षित और हर्ष वर्धन के मामले में यह आंकड़ा क्रमश: 29 व 26 फीसदी है।

स्टिंग ऑपरेशन से पार्टी का मामूली नुकसान
योगेंद्र यादव ने बताया कि स्टिंग ऑपरेशन से पार्टी को मामूली नुकसान हुआ है। सर्वे में शामिल 51 फीसदी लोगों ने सीडी के बारे में सुना था।

वहीं, 30 फीसदी को सीडी के बारे में जानकारी दी थी। 14 फीसदी लोगों पर इसका असर पड़ा वहीं 18 फीसदी लोगों ने माना कि इसमें कुछ सच्चाई है। इसके उलट 13 फीसदी की राय थी कि सीडी में छेड़छाड़ की गई है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button