main newsएनसीआरदिल्लीराजनीतिलोकसभा चुनाव२०१४

‘सोनिया है बीमार, राहुल है बेकार…’

पंडित जवाहर लाल नेहरू के नगर से कांग्रेस पर बड़ा हमला हुआ है। पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर सीधे और व्यक्तिगत हमले से गुस्साए भाजपाइयों ने बुधवार को गांधी परिवार पर पलटवार किया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस चौराहे पर होर्डिंग लगाकर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट बढेरा का नाम घसीटा है।

यह होर्डिंग कांग्रेस के उस होर्डिंग की तर्ज पर ही है जिसमें सोनिया गांधी को बीमार और राहुल गांधी को काम के बोझ से दबा बताया गया था। भाजपाइयों ने उसी होर्डिंग की तर्ज पर मोदी और भाजपा का समर्थन करते हुए गांधी परिवार पर हमला बोला है। पार्टी के नेताओं ने भी होर्डिंग में लिखे शब्दों पर सहमति जताई है।

भाजपा के वरिष्ठ पार्षद गणेश केसरवानी ने सिविल लाइंस चौराहे पर होर्डिंग टांग दी। इसमें लिखा है, ‘सोनिया है बीमार, राहुल है बेकार, राबर्ट बढेरा कर रहा है भ्रष्टाचार, प्रियंका गांधी है हिस्सेदार, देश है इनके कारनामों से परेशान।’

होर्डिंग में नरेंद्र मोदी के साथ पार्षद गणेश केसरवानी की फोटो भी लगी है। होर्डिंग के जरिए किए गए इस पलटवार में भाजपाई सम्मानजनक संबोधन की गरिमा को भी भूल गए। इस होर्डिंग को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।

गणेश का कहना है कि जनता सोनिया गांधी की बीमारी जानना चाहती है। राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। कांग्रेस के ही नेता पी. चिदंबरम और जयराम रमेश ने भी बयान दिया है कि राहुल गांधी बोल नहीं पा रहे हैं। गांधी परिवार के दामाद राबर्ट बढेरा के जमीन घोटाले से पूरा देश वाकिफ है। प्रियंका गांधी उनकी पत्नी हैं। सो, राबर्ट के हर कार्य में उनकी रजामंदी भी रही होगी। गांधी परिवार ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया।

पार्टी की महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय ने भी गणेश से सहमति जताई है। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र चौहान ने कहा कि सोनिया बीमार हैं, यह बात कांग्रेसी ही कहते हैं। राहुल गांधी जो बोलते हैं, उसका मतलब खुद ही नहीं जानते।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button