main newsभारतराजनीति

केजरीवाल को दान में ‌म‌िले 12 करोड़

arvind-kejriwal-521b1f05ae0b6_exlसामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि उसे अब तक राजनीतिक गतिविधियों के लिए दान स्वरूप 12 करोड़ रुपए से अधिक राशि मिल चुकी है।

आप के अनुसार पार्टी को रिक्शा वालों, व्यापारियों, एनआरआई सहित अन्य वर्गों की तरफ से दस रुपए से लाखों रुपए का दान मिला है। सभी चाहते हैं कि आप दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाए।

आप ने कहा कि बहुत से लोगों ने तो पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी को दान दिया है। पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए 20 करोड़ रुपए का दान एकत्रित करने का लक्ष्य तय किया है।

अन्य देशों से भी म‌िली है राश‌ि

पार्टी को देश के नागरिकों से ही 6.20 करोड़ रुपए से अधिक राशि मिली है। जबकि शेष राशि अमेरिका, हांगकांग, कनाडा, आस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब में रहने वाले एनआरआई लोगों ने दी है।

आप के कार्यकर्ता ने कहा कि हमें प्रतिदिन सभी स्रोतों से लगभग दस लाख रुपए मिल रहे हैं। चुनाव में अभी थोड़ा समय है। लिहाजा हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करने की पूरी उम्मीद है।

NCR Khabar News Desk

एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं

Related Articles

Back to top button