main newsएनसीआरनोएडा

भाजपा नोएडा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया कुछ ऐसा विशेष

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश ने धूम धाम से मनाया। भाजपा नोएडा ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को विशेष तरीके से मनाया। सबसे पहले सुबह 9.30 बजे सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 में विशेष पूजा अर्चना संपन्न हुई तथा यज्ञ-हवन किया गया। इस पूजा में सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और नोएडा ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। सभी ने प्रधानमंत्री  के आरोग्यता, दीर्घायु तथा देश  के सुख-समृद्धि की कामना की गयी। पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

इस कार्यक्रम के बाद ओबीसी मोर्चा द्वारा बाइक रैली का आयोजन हुआ ।इस बाइक रैली को ओबीसी मोर्चे के अध्यक्ष उमेश यादव लीड किया। ये बाइक रैली सेक्टर 35 शिल्प हाट से शुरू हुई। ये रैली नोएडा के सभी प्रमुख सेक्टरों से हुए हुए मोरना बस स्टैंड पर ख़त्म हुई।

इसके बाद सेक्टर 35 कार्यालय पर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मिठाई वितरण कराया और सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोक सभा चुनाव में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरे ज़ोर शोर से लगने का आग्रह किया।

जन्मदिवस के इन कार्यक्रमों में महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, डिंपल आनंद, लोकेश कश्यप, रवि यादव, उमेश यादव, महेंद्र कटारिया, अनिल पेशावरिया, भगत भाटी, धीर सिंह सैनी, उमेश गुप्ता, रामकिशन यादव, जयप्रकाश प्रजापति, रमेश कुमार साहनी, सुरेंद्र बंसल, हेमराज प्रजापति, संदीप अवाना, मनोज प्रधान, नीरज चौधरी, यश नगर, सितम सिंह भाटी परविंदर आदि कई लोग मौजूद थे।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button