वोटर चेतना महाभियान के लिये भाजपा बिसरख मंडल की बैठक
BJP Bisrakh Mandal meeting for voter awareness campaign
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख में भाजपा बिसरख मंडल की बैठक हुई। बैठक का विषय “वोटर चेतना महाभियान” था जिसमें लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सभी कार्यकर्ताओं को करने का निर्देश दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे बिसरख मंडल के अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया बैठक में मुख्यातिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा रहे जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में मंडल के प्रभारी डॉ अशोक नागर भी सम्मिलित हुए तथा बैठक का संचालन मंडल महामंत्री जितेंद्र सैन जीतू ने किया। रमन प्रकाश, संगीता तिवारी, ज्योत्सना सिंह, दिनेश बेनीवाल, क्षितिज गुप्ता, बीनू चौहान, पूनम गौतम, मुकेश चौहान, लोकेश त्यागी, डीके जयसवाल, मिथलेश पटेल, आदि रहे l