नोएडा में आई बाढ़ से कई क्षेत्र प्रभावित हुए है जिसके चलते नोएडा भाजपा द्वारा मोदी किचन की फिर से आरंभ हो गई है । राज्य मंत्री को बृजेश सिंह आज सेक्टर 135 में “मोदी किचन” में बाढ़ पीड़ितों को उन्होंने भोजन वितरित किया एवं कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही सर्वोपरी है” के मूल मंत्र के साथ निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के लिए तत्पर रहते हुए संगठन और सरकार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के राहत एवं बचाव कार्य में निरंतर सेवारत हैं।
साथ ही सेक्टर 135 में जिला प्रशासन द्वारा संचालित बाढ़ राहत शिविर में भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा अतिवृष्टि जलभराव से पीड़ित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना एवं कुशलक्षेम जाना व आवश्यक सहायता सामग्री वितरित कर सभी को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु आश्वस्त दिया।
मोदी किचन में ये रहे उपस्थित
मोदी किचन में राज्य मंत्री के साथ सांसद डॉ महेश शर्मा, दादरी विधायक तेज पाल नागर, ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला अधिकारी गौतमबुद्ध नगर, एवं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।