main newsएनसीआरनोएडा

नवरत्न का 21 वां वार्षिकोत्सव “समर्पण” धूमधाम से संपन्न

अनदेखी प्रतिभा विकास की प्रतिबद्धता के साथ सामाजिक उत्थान हेतु प्रयासरत सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स का विशाल वार्षिकोत्सव समर्पण धूमधाम से सम्पन्न हुआ। वार्षिकोत्सव में जहां एक तरफ प्रतिभा प्रदर्शन ने लोगो को मंत्रमुग्ध किया वहीं दूसरी तरफ समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे सेवियों को पुरस्कृत कर सेवा भाव को बढ़ावा दिया गया।
नोएडा सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सायं 6 बजे से आयोजित इस 21 वें वार्षिकोत्सव समर्पण की शुरुआत पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। गणेश वंदना के साथ श्रीगणेश हुई प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना एवं नृत्य निर्देशिका अनु सिन्हा के थिरकते कदमों की प्रस्तुति ने लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत उद्बोधन नवरत्न के मुख्य संरक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने दिया। इस बीच नवरत्न सलाहकार स्वर्गीय आर एन लवानिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद नवरत्न के सभी पदाधिकारियों का परिचय दिया गया।

तदोपरांत सुर संगीत के ताने बाने से सुसज्जित समर्पण मंच पर नवरत्न पदाधिकारी दीपक नायडू, हेमंत शर्मा, कैप्टन जी सी मेहरा, शालिनी माथुर, विनय सेठिया ने सुरमई गीतों से समा बांधा वहीं रीति रंजन, काव्या श्रीवास्तव, और नवरत्न ज्ञानपीठ के छात्रों ने थिरकते कदमो से लोगो का मन मोहा। सैक्सोफोन के साथ आलिया गुप्ता ने गायन की प्रस्तुति दी। कर्नल अमिताभ अमित, डॉक्टर अनुपम सहाय, डॉ संजय लाभ, अंशुमालि कृष्ण सिन्हा, नीरज भटनागर, मोहित शर्मा, सोमेश्वर, कपिल तिवारी, संजय पांडेय, पंकज माथुर आदि ने बेहतरीन आवाज में गायन कर वातावरण को सुरमयी कर दिया।

इस दौरान सेवाभाव को बढ़ाकर सामाजिक विकास को गति देने पर आधारित इस वार्षिकोत्सव नवरत्न समर्पण में देश, समाज मे उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजसेवियों को सम्मानित कर ऊर्जित किया गया। नवरत्न पुरस्कार से दीपा देवी, नोएडा को, नवरत्न पुरस्कार से इन्द्रजीत, दिल्ली कल्याण एन जी ओ को, नवरत्न पुरस्कार से पंकज शर्मा, दद्दा फाउंडेशन, नोएडा को, नवरत्न विशेष समाज कल्याण पुरस्कार से पूनम दीवान , उमंग फाउंडेशन, दिल्ली को, नवरत्न सुपर कॅरोना अवार्ड , नोएडा, चित्रांश ओम प्रकाश कामठान शिक्षा पुरस्कार से इकरा सैफी, बी आर. पब्लिक इन्टर कॉलेज, पर्थला खंजरपुर, नोएडा को,
(साथ में प्रधानाचार्य का भी अंगवस्त्र से सम्मान), रत्न-ए-हिन्द सम्मान- से दिवाकर शर्मा, ब्रांड अम्बसडर-नवरत्न फाउंडेशन्स को –( गायन में), . राजकुमारी चंद्रा रिख स्मृति राज सेवक पुरस्कार- से डॉली कुमारी एवं डॉ. अतुल चौधरी, नोएडा को. , श्रीमती सोनिया कोहली स्मृति सामाजिक सहयोग विशेष पुरस्कार से तेजिंदर सिंह बेदी, नोएडा को, श्री कुंवर स्वरुप भटनागर स्मृति शिक्षा पुरस्कार : निवेदा फाउंडेशन, नोएडा को, नवरत्न दया-रानी नारी सशक्तिकरण पुरस्कार से इला पचौरी , मदरहुड क्लब, गुरुग्राम को, श्री आकाश सक्सेना स्मृति यंग अचिवेर्स अवार्ड से रोज़ीना, पावहर, दिल्ली को, नवरत्न श्री जे. बी. जयरथ स्मृति पुरस्कार: लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट, सेक्टर-56, नोएडा को, श्री ऍफ़. बी. निगम स्मृति पुरस्कार ( 21 हजार नकद) से नेहा सिंह, हौसला फाउंडेशन, लखनऊ, को सम्मानित कर उत्साहित व ऊर्जित किया गया।


नवरत्न अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित हो रहे इस वार्षिकोत्सव में मंच का संचालन अनीता भलवार ने किया,इस अवसर पर नोएडा ओ एस डी इंदु प्रकाश, पूर्व जिलाधिकारी डॉ एन पी सिंह, निठारी पूर्व प्रधान विमलेश जी सहित कई प्रमुख गणमान्य आदि लोग से उपस्थित रहे।
धन्यवाद प्रस्ताव नवरत्न महासचिव विवेक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button