मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर वर्क्स क्लब में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी विनोद जाटव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वैदिक परंपरा से हवन किया गया। इसके बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद सत्यपाल सिंह व विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस मौके पर सत्यपाल सिंह ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुणगान कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को माफिया मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं को जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश मे कानून का राज है। इसके चलते ही उद्योग के लिए निवेश हो रहा है। इस मौके पर रामआसरे शर्मा, सत्यवीर राघव, सतेन्द्र त्यागी, सुदेश शर्मा, सुचेता सिंह, विनोद गोस्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।