main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा

किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने किया टोल प्लाजा का घेराव

ग्शनिवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पेरिफेरल स्तिथि टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। किसान समस्याओं को लेकर संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर के नेतृत्व में किसानों ने सिरसा कासना में पेरीफेरल हाइवे स्थित टोल प्लाजा का घेराव किया। किसानों की दर्जनों समस्यायों को लेकर धरना दिया।

किसानों की मुख्य मांगो में प्लाजा को किसानों के लिए फ्री करने की मांग रहीं। इस दौरान जब किसान वहीं धरने पर बैठ ग‌ए तो आनन फानन में आला अधिकारियों पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंच गए। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर ने कहा कि पेरीफेरल हाइवे किसानों की जमीन पर बना है और किसानों से ही इसका टोल वसूला जाता है,यह किसानों के साथ अन्याय है इस अन्याय को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन कत‌ई बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारी मांग है कि किसानों की गाड़ियां बिना टोल टैक्स वसूले ही निकाला जाएं।

किसान नेता अनिल भाटी ने टोल मैनेजर को ज्ञापन सौंपते हुए, कहा कि जल्द समस्यायों का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति एक बड़ा आंदोलन करेगी। धरना स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने मौके की नजाकत को भांपते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त करने का एलान।किसान पंचायत में सतपाल यादव, ओमदत्त चौहान,भरत यादव सतेंद्र, किरणपाल सिंह, महेंद्र मिश्रा, संजय शर्मा, नरसिंह पाल, सुनील भाटी, र‌ईस खान, मनोज आदि पदाधिकारी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button