नई दिल्ली। हर्ष विहार इलाके में मंगलवार सुबह 13 साल की एक बच्ची के लिए झूला मौत का फंदा बन गया। घर में अकेले कमरे में झूला झूल रही बच्ची के गले में झूले की रस्सी फंस गई। बच्ची खुद को रस्सी से मुक्त नहीं करा पाई और मौके पर ही दम घुटने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बात जब उसकी मां घर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय मंजुला अपने भाई-बहन, पिता सुभाष और मां सरोज के साथ बैंक कॉलोनी, हर्ष विहार इलाके में रहती थी। सुभाष प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि मंजुला पास के सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। सुबह के समय सुभाष अपने काम पर चले गए। मां और बहन भी किसी काम से बाहर चले गए। मंजुला का आठ वर्षीय भाई घर में टीवी देख रहा था। बाहर वाले कमरे में मंजुला झूला झूल रही थी। इस बीच वह हादसे का शिकार हो गई। कुछ देर बाद जब सरोज घर पहुंचीं, तो बेटी को मृत पाया।
NCR Khabar News Desk
एनसीआर खबर.कॉम दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित और नं.1 हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews@ncrkhabar.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं
Related Articles
मथुरा जिला सिविल न्यायालय में कृष्ण जन्मभूमि मामले में सुनवाई आज, जन्मभूमि पर मंदिर तोड़कर बनी शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की मांग
September 28, 2020
चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में कमी आई
October 31, 2013
Check Also
Close
-
AIIMS ने जब्त की 50 लाख की गारंटी मनीDecember 30, 2013