गैंगस्टर एक्ट के केस में श्रीकांत त्यागी को हाईकोर्ट से मिली जमानत
नोएडा के हाईराइज सोसाइटी में महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले में चर्चित हुए श्रीकांत त्यागी को गैंगस्टर एक्ट के केस में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है इससे पहले उसे तीन अन्य केस में गौतम बुध नगर कोर्ट से जमानत मिल चुकी है । जिला अदालत ने गैंगस्टर केस में जमानत देने से मना कर दिया था
क्या थी घटना ?
नोएडा की पोस्ट सोसाइटी में महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए तब के तथाकथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें श्रीकांत त्यागी ना सिर्फ महिला को धक्का दे रहे थे बल्कि उनके साथ गाली-गलौच भी कर रहे थे जिसके बाद इस मुद्दे पर खुद सांसद डॉ महेश शर्मा वहां पहुंचे और पुलिस से श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कलेक्शन की मांग की पुलिस के बढ़ते प्रेशर के बीच श्रीकांत त्यागी फरार हो गया और पुलिस ने उसके पुराने दर्ज केसों के आधार पर उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया और 25000 का इनाम भी रखा जिसके बाद स्थानीय दबाव के चलते और पुलिस की फ्री होने के बाद पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया गिरफ्तार होने के बाद गौतम बुध नगर कोर्ट ने उसे गैंगस्टर एक्ट के अलावा अन्य मामलों में जमानत दे दी थी अब हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में श्रीकांत त्यागी को जमानत दे दी



