main newsआज की अच्छी खबरएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सभी सोसायटियों और गांवों में भाजपा बिसरख मंडल के कार्यकर्ताओं ने 80 से ज्यादा स्थानों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती मनाई व एक साथ प्रधानमंत्री मोदीजी के मन की बात को सुना।


बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बताया 50 से ज्यादा सोसायटियों सहित कुलेसरा, हैबतपुर, शाहबेरी और ग्रेनोवेस्ट के प्रत्येक गांव में कार्यक्रम को सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एक साथ मनाया। सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सेवा कार्यों द्वारा जनता के बीच 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगातार रहेंगे।

रवि भदौरिया ने बताया बीजेपी के कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए ही नहीं बाद में भी सेवा ही संगठन के मंत्र पर चलते हुए जनता के बीच में ही रहते हैं जबकि बाकी पार्टी सिर्फ चुनावों में ही जनता की सुध लेती है। यही फर्क है कि जनता इतना प्रेम और आशीर्वाद भाजपा पर बरसाती है।

कार्यक्रम संयोजक कपिल भाटी ने बताया आज के कार्यक्रम में जितेंद्र जीतू, दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, रमन प्रकाश, भानु प्रताप, आशीष दुबे, वैभव राजपूत, क्षितिज गुप्ता, बीनू चौहान, ज्योत्स्ना सिंह, डीके जयसवाल, सुमेश त्यागी, सपन पांडेय, निशांत शेखर, अर्निमेश, अंशु चक्रवर्ती आदि रहे।

NCRKhabar Mobile Desk

हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button