main newsएनसीआरग्रेटर नॉएडा वेस्ट
भाजपा बिसरख मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत, आज बिसरख मंडल भाजपा ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 2 में मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया।
मंडल कोषाध्यक्ष क्षितिज गुप्ता ने बताया अभियान में मुख्य रूप से बिसरख ब्लॉक प्रमुख ओमपाल प्रधान दुजाना उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़े के तहत प्रतिदिन सेवा अभियान चलाये जा रहे हैं, अतः गौर सिटी में सुबह सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 10th एवेन्यू के सामने ग्रीन बेल्ट की सफाई की।
अभियान संयोजक अर्निमेश, रमन प्रकाश, संगीता तिवारी, बीनू चौहान, ज्योत्स्ना सिंह, निशांत शेखर, वैभव राजपूत, राहुल यादव, अंशु चक्रवर्ती, धनंजय पाठक, पंकज सिंह, राजकिरण, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।