इको विलेज1 भाजपा अध्यक्ष और सोसाइटी लोगो ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

भारत के ७६वे स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा बिसरख मंडल उपाध्यक्ष और सुपरटेक ईको विलेज 1 के अध्यक्ष डी॰के॰ जायसवाल के नेतृत्व में शांति पूर्ण तरीक़े से ग्रेटर नॉएडा वेस्ट सेक्टर १ में तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ सॉसाययटी के लोगों का भी पूरा साथ रहा और यात्रा को शांति और सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
रविवार को सोसाइटी निवासियों को बांटे हजारों तिरंगे
इससे पहले आजादी के अमृत महोत्सव” पर सोसाइटी भाजपा टीम द्वारा निःशुल्क तिरंगा ध्वज वितरण किया गया। सोसाइटी भाजपा अध्यक्ष और: मंडल उपाध्यक्ष डीके जायसवाल ने एनसीआर खबर को बताया कि लोगों को तिरंगे के प्रति प्रेम और मांग को देखते हुए उन्होंने खुद पोस्ट ऑफिस से झंडे खरीद के लोगों को लाकर दिया ताकि देश प्रेम की भावना को प्रदर्शित करने का यह मौका कोई झंडे की कमी से चूक ना जाए
अभियान में शामिल रहे ये लोग
इस अभियान में राज चौधरी, श्याम गुप्ता, निशांत सिन्हा, शैलेश झा, नागेंद्र सिंह, जस्सी राजपूत, राजेश, विजय, मान सिंह, शशिभूषण, विक्रम राणा, संजय शर्मा, विवेक गुप्ता, अभिषेक, विपिन सिंह, निशांत गुप्ता, राज कुमार, विकास त्यागी, विनीत राय, राधे रमन मिश्रा, एस॰पी॰ पाठक, अनजन झा और कई निवासियों का साथ रहा।